Tuesday, September 4, 2018

मल्टी मीटर का उपयोग करना

मल्टी मीटर का उपयोग करना

भूमिका:- इलेक्ट्रॉनिक रिपेरिंग में मल्टी मीटर का बहुत ज़्यादा उपयोग होता है। मल्टी मीटर के द्वारा वोल्टेज करेन्ट रेजिस्टेंस आदि आसानी से नापे जा सकते हैँ।
सानवा p3 मल्टी मीटर में निम्नलिखित रेँज होती हैं।                     
रेजिस्टेंस
कॉन्टीन्यूटी के लिये दो रेंज होती हें पहली 10 k, इसमें 0 से 10 किलो ओम तक का रेजिस्टेंस नाप सकते हैं।
दूसरी रेंज 1 मेगा ओम की होती है जिसमे 0 ओम से 1 मेगा ओम तक रेजिस्टेंस नाप सकते हें तथा कॉन्टिन्यूटी चेक कर सकते हें।                                                             
डी सी मिली एम्पीयर के लिए तीन रेँज होती हैं  पहली 0.25 ma इसमें 0 से 0.25 ma तक करेन्ट नाप सकते हैं। दूसरी रेंज 10 ma की होती हे जिसमे 0 से 10 ma तक नाप सकते हैं। तीसरी रेंज 250 ma की होती हे जिसमें 0 से 250 ma तक करेंट नाप सकते हैं।                                                                                                            डी सी वोल्टेज के लिये चार रेंज होती हैं पहली 10 volt की जिसमे 0 से 10 वोल्ट तक नाप सकते हैं दूसरी 50 volt की होती हे जिसमे 0 से 50 वोल्ट तक नाप सकते हैं।

तीसरी 250 वोल्ट डी सी की रेंज होती हे जिसमे 0 से 250 वोल्ट डी सी वोल्टेज नाप सकते हैं। चोथी 1000 वोल्ट डी सी की होती हे जिसमें 0 से 1000 वोल्टेज तक नाप सकते हैं। इसी प्रकार ए सी वोल्टेज नापने के लिये 5 रेंज होती हैं। जो की 10 वोल्ट, 50 वोल्ट, 250 वोल्ट, 500 वोल्ट और 1000 वोल्ट ए सी नापने के काम आती हैं । रेजिस्टेंस नापने के लिये ब्लैक प्रोब को कॉमन में तथा रेड प्रोब को 10 K या 1M के पॉइंट में लगाते हैं। वोल्टेज व कर्रेंट नापने के लिये ब्लैक को कॉमन में तथा रेड प्रोब को जितना वोल्टेज नापना है उसी पॉइंट में लगाते हैं ।सावधानी:- वोल्टेज नापते समय प्रोब का मेटल हाथ से टच नहीं होना चाहिए। सही रेंज का सिलेक्शन करना चाहिये । कुछ मल्टी मीटर में रेंज सिलेक्शन के लिए रोटरी स्विच होता हे जिसे घुमा कर रेंज सेट करते हैं । आजकल डिजिटल मल्टी मीटर गये हे इनमे रीडिंग डिजिटल डिसप्ले पर दिखाई जाती हे। कुछ मल्टी मीटर में 10 एम्पियर नापने की रेंज भी होती हे । रेजिस्टेंस नापते समय सर्किट में सप्लाई नहीं होना चाहिए । आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको पसंद आएगी ।

No comments:

Post a Comment